Swati Maliwal Medical Report: चेहरे पर हैं इंटरनल इंजरी, मेडिकल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी के मामले में अब मेडिकल रिपोर्ट सामने आ गई है. मेडिको-लीगल केस रिपोर्ट के मुताबिक, स्वाति के चेहरे पर आंतरिक चोटें आई हैं. मालीवाल का शुक्रवार को दिल्ली के एम्स में मेडिकल चेकअप हुआ, जो तीन घंटे से अधिक समय तक चला. इस बीच, मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार की तलाश तेज कर दी है.