Surprise Me!

Video: जौनपुर का हिस्ट्रीशीटर है सुभासपा विधायक बेदी राम

2024-06-30 227 Dailymotion

पेपर लीक मामले में घिरे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम जौनपुर के जलालपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर है। उनकी हिस्ट्रीशीट 17 ए प्रचलित है। वर्ष 2022 में तत्कालीन एसपी अजय साहनी ने उनकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। बेदी राम पर कई अन्य पेपर लीक मामलों में शामिल होने का आरोप है। चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के मुताबिक, बेदीराम पर नौ मुकदमे में से आठ पेपर लीक से जुड़े हैं। उनके खिलाफ पुलिस और रेलवे विभाग में भर्ती के लिए परीक्षा के पेपर लीक करने के आरोप में राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में मुकदमे दर्ज हैं। भोपाल एसटीएफ ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग पेपर लीक मामले में उनके खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की है।