आरजेडी का साथ छोड़ने वाले राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता श्याम रजक फिर से एक बार रविवार को जेडीयू का दामन थामने वाले हैं। IANS से बातचीत में श्याम रजक ने बताया कि मैं नीतियों के साथ, विचारों के साथ, मुद्दों के साथ मेरा विजन चलता है। मैने चंद्रशेखर जी के साथ राजनीति शुरू की थी उन्होंने ही मुझे बताया था सम्मान और स्वाभिमान के साथ कोई समझौता मत करना और कोई निर्णय लेने के पहले समाज में जो सबसे पिछले पायदान पर बैठा जो व्यक्ति है, उसके आंखों में आंखें डाल कर ये देखना तुम्हारा फैसला उसके लिए कितना लाभकारी होगा। मेरी सोच है समाज के सबसे पिछले वर्ग के लिए काम करना। नीतीश कुमार जी का जो सोच है मेरे सोच से काफी मेल खाता है। इसलिए अगर नीतीश कुमार जी के के साथ मैं अपनी सोच को जोड़ दूं तो मेरी भी आत्म संतुष्टि होगी और मेरा नैतिक कर्तव्य रहेगा।
#Bihar #Politics #RJD #ShyamRajak #TejaswiYadav #Patna #Resignation #IANS