Surprise Me!

Washington में Rahul Gandhi के बयान पर JDU ने जताई आपत्ति

2024-09-10 0 Dailymotion

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दोबारा बयान दिया है जिस पर जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, देश के अंदर एक ऐसे विमर्श की स्थिति बन गई है की विदेश में जाकर आंतरिक नीतियों के बारे में बोलना राजनीति का एक ऐसा फैशन बन गया है जो दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने कहा, राहुल गांधी जी आपकी पार्टी ने कई सालों तक शासन किया और अब आप उन लोगों की आलोचना कर रहे हैं, जिन पर आपने प्रतिबंध हटाए। आप असल में किसे दोषी ठहरा रहे हैं? विदेश में आंतरिक मामलों पर चर्चा करना उचित नहीं है।

#JDU #RahulGandhi #Washington #NeerajKumar #Congress #RSS