Lakhimpur kheri News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सोमवार शाम सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद उग्र हुई भीड़ ने बस में आग लगा दी। इसके साथ ही लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी में सीतापुर फोरलेन हाईवे पर बस की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा बस में आग लगाए जाने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तत्काल फोर्स पहुंच गई।
~HT.95~