Surprise Me!

फ्रांस ने लादेन के बेटे को देश से निकाला

2024-10-10 3 Dailymotion

फ्रांस ने आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे उमर बिन लादेन के देश लौटने पर हमेशा के लिए रोक लगा दी है। BBC के मुताबिक फ्रांस के गृह मंत्री ब्रूनो रितेयू ने मंगलवार को इस आदेश पर दस्तखत किया। गृह मंत्री रितेयू ने कहा कि अब उमर बिन लादेन के फ्रांस लौटने की उम्मीद हमेशा के लिए खत्म हो चुकी है।

रितेयू ने कहा कि उमर ने सोशल मीडिया पर आतंक को बढ़ावा देने से जुड़े पोस्ट किए थे। 43 साल का उमर फ्रांस के नॉरमंडी में 2016 से रह रहा था। उसने ब्रिटिश नागरिक जैना मोहम्मद अल-सबा (जेन फेलिक्स ब्राउन) से शादी की थी, जिसके बाद उसे फ्रांस में रहने की अनुमति मिली थी।