ड्राइवर-कंडक्टरों के भत्ते में बढ़ोतरी
लालजीत सिंह भुल्लर ने एक और अहम फैसला लेते हुए ड्राइवरों और कंडक्टरों को दिए जाने वाले रात्रि भत्ते में भी बढ़ोतरी की है। उन्होंने यूनियनों के प्रतिनिधियों को बताया कि प्रदेश में रात्रि प्रवास के लिए अब 50 के स्थान पर 85 रुपये मिलेंगे तथा अन्य राज्यों में जाने वाले चालकों एवं परिचालकों के लिए रात्रि प्रवास भत्ता 60 से बढ़ाकर 120 रुपये कर दिया गया है।