Surprise Me!

Solapur में PM Modi ने MVA में CM पद को लेकर चल रही खींचतान का किया जिक्र

2024-11-12 5 Dailymotion

सोलापुर: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव प्रचार की कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिमूर के बाद सोलापुर में भी चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोग देख रहे हैं कि अघाड़ी में कैसे भगदड़ मची हुई है। अभी से अघाड़ी में मुख्यमंत्री पद के लिए खींचतान, नूराकुश्ती चल रही है। एक पार्टी पूरे दिन अपने नेता को मुख्यमंत्री बताने में लगी रहती है, दूसरी पार्टी और कांग्रेस वाले उनकी दावेदारी खारिज करने में लगे रहते हैं। आप जरा सोचिए चुनाव से पहले इनका ये हाल है। ये अघाड़ी वाले कभी भी महाराष्ट्र को स्थिर सरकार नहीं दे सकते। कांग्रेस ने देश पर दशकों तक राज किया लेकिन उनकी सोच क्या थी। उनकी एक ही सोच थी समस्याओं को बनाए रखना, लोगों को समस्याओं में उलझाए रखना यही कांग्रेस की कार्यशैली रही है। कांग्रेस की इसी सोच ने हमारे महाराष्ट्र के किसानों को बदहाल बनाए रखा।

#pmnarendramodi #pmmodispeech #modielectionrally #maharashtraassemblyelection #solapur