Surprise Me!

PM Modi ने बताया आदिवासियों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र में क्या काम किए गए

2024-11-15 3 Dailymotion

जमुई: झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच बिहार के जमुई में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के मौके पर जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आदिवासी समाज के लिए सिकल सेल एनीमिया की बीमारी बहुत बड़ी चुनौती रही है। हमारी सरकार ने इससे निपटने के लिए राष्ट्रीय अभियान चलाया है। इसको शुरू हुए एक साल हो चुका है। इस दौरान करीब 4.5 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग हुई है। आदिवासी परिवारों को अन्य बीमारियों की जांच के लिए ज्यादा दूर जाना न पड़े इसके लिए बड़ी संख्या में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बनाए जा रहे हैं। दुर्गम से दुर्गम इलाकों में भी मोबाइल मेडिकल यूनिट स्थापित की जा रही है। आज भारत पूरी दुनिया में क्लाइमेट चेंज के खिलाफ लड़ाई का, पर्यावरण रक्षा का बड़ा नाम बना है।

#pmnarendramodi #pmmodispeech #janjatiyagauravdiwas #bhagwanbirsamunda #adivasi #bihar #jamui