Surprise Me!

झांसी हादसे पर कांग्रेस की योगी आदित्यनाथ को सलाह

2024-11-16 2 Dailymotion

महाराष्ट्र – नागपुर में उत्तर प्रदेश के झांसी में अस्पताल में 10 नवजात बच्चों की मौत को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को घेरा । कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि जिसे बच्चा नहीं वो क्या जाने बच्चा खोने का दर्द क्या होता है। नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को झांसी हादसे को लेकर घेरा । उन्होंने कहा कि ये हादसा नहीं ये संस्थागत हत्या है। ये बाटो और काटो की बात करते है। योगी आदित्यनाथ ने शादी नहीं की ये उनका व्यक्तिगत निर्णय है , वो संन्यास लिया ये भी व्यक्तिगत निर्णय है लेकिन काश उनके कोई बच्चे होते तो वो ये जान पाते बच्चा खोने का क्या दर्द होता है।

#CONGRSS #YOGI #JHANSI #SURJEWALA #BJP