Surprise Me!

झुंझुनू में खतरनाक स्तर तक पहुंचा प्रदूषण

2024-11-18 3 Dailymotion

राजस्थान – राजस्थान में सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रदूषण भी बहुत तेजी बढ़ा है। पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा पराली जलाए जाने से फैले प्रदूषण का असर अब झुंझुनू जिला मुख्यालय पर भी नजर आने लगा है। झुंझुनू जिला मुख्यालय पर आज प्रदूषण का AQI लेवल 481 तक पहुंच गया है। प्रदूषण के AQI लेवल के 481 तक पहुंच जाने के कारण अस्थमा के मरीजों के साथ आम लोगों को भी खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में सर्वाधिक प्रदूषण लेवल के झुंझुनू शहर में होने के चलते जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने आज सुबह अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदूषण को कम करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर रामावतार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया प्रदूषण के स्तर को देखते हुए अस्थमा और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज और दिल के मरीज विशेष ध्यान रखें और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले ।साथ ही जिला अधिकारी ने नगर परिषद को रात में सफाई करने के भी निर्देश दिए हैं जिससे प्रदूषण कम हो सके।

#POLLUTION #RAJASTHAN #JHUNJHUNU #AQI