दिल्ली – केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने द साबरमती फिल्म के माध्यम से कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जिस तरह सेएक ट्रेन में कारसेवकों को बंद करने की घटना को दबाने की कोशिश की गई लेकिन उसके बाद भी जिस तरह से नानावटी कमीशन की रिपोर्ट में सच्चाई सामने आई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को खतरे में बताने वालों के लिए कहना चाहता हूं मेरा जन्म आजादी के 5 साल बाद हुआ था और मैंने आज तक लोकतंत्र के खतरे में पड़ने की सिर्फ एक घटना देखी है औऱ वो है इमरजेंसी । केंद्रीय मंत्री ने फिल्म की पूरी यूनिट की तारीफ की।
#SABARMATIREPORT #HARDEEPPURI #EKTAKAPOOR #BJP #CONGRESS #EMERGENCY