इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को दिए जाने के सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि ममता बनर्जी देश की बड़ी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री है, उन्होंने दो बार नरेंद्र मोदी जी के विजय रथ को रोका है, वो मोदी जो को टक्कर देने वाली नेता है। राहुल गांधी देश के विरोधी पक्ष के नेता है, अगर नीतीश कुमार जैसे ममता बनर्जी भी नाराज होकर चले जाएगी तो वो मोदी जी से कैसे लड़ेंगे। बैठकर इसपर चर्चा होना चाहिए,बदलने को लेकर चर्चा होना चाहिए। मोदी जी को हराना है तो काम करना पड़ेगा। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं उनके पास दुनिया भर का काम है, मुझे तो लगता है राहुल गांधी खुद बोलना चाहिए की मेरे साथ आकर इंडिया गठबंधन नेतृत्व करें और नीतीश कुमार दुबारा आ जाए तो मजा आ जाएगा। इसके साथ मुझे लगता उद्धव ठाकरे को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व देना चाहिए,वो इंडिया गठबंधन को अच्छे से चलाएंगे।
#Mumbai #Maharashtra #ShivSena(UBT) #AnandDubey #MamataBanerjee #ChiefMinisterofWestBengal #INDIAlliance #IndiaAlliance #RahulGandhi