Surprise Me!

Raghupati Raghav Bhajan को लेकर छिड़े विवाद पर Singer Devi ने दी प्रतिक्रिया

2024-12-28 6 Dailymotion

पटना, बिहार: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित "मैं अटल रहूंगा" कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायिका देवी ने "रघुपति राघव राजाराम" भजन गाया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया और कार्यक्रम में खलल पैदा हुआ। इस पूरे वाकये पर आईएएनएस से बातचीत करते हुए देवी ने बताया कि सबसे पहले मुझे अश्विनी चौबे जी से निमंत्रण मिला कि आपको सम्मानित किया जाएगा और आपको अटल जी की जन्म शताब्दी के कार्यक्रम में आना है, तो मैं वहां पहुंची और मुझे सम्मानित किया गया। अश्विनी चौबे ने मुझे भजन गाने के लिए कहा तो मैंने 'रघुपति राघव राजा राम' गाना शुरू किया, शुरुआत में तो सब ठीक रहा लेकिन जैसे ही 'अल्लाह' का नाम आया तो कुछ लोग चिल्लाने लगे।

#devi #bhojpurisinger #folksinger #atalbiharivajpayee #raghupatiraghavbhajan #ashwinichaubey