हरिद्वार, उत्तराखंड: 2025 का पहला त्योहार मकर संक्रांति आज मनाया जा रहा है। इस अवसर पर देशभर के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु धर्मनगरी हरिद्वार की हरकी पौड़ी पर पहुंचकर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। इस पावन स्नान से वह अपने घर में सुख-शांति और देशभर में भाईचारा बनाए रखने की कामना करते हैं। कहा जाता है कि इस दिन गंगा में स्नान करने के साथ ही दान-पुण्य का विशेष महत्व है।
#makarsankranti #festival #hindu #ayodhya #uttarpradesh #upnews #ramjanmbhoomi