प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: महाकुंभ में आईं साध्वी सोनिया नाथ औघड़ ने साधु-संतों की जीवन पर बात करते हुए कहा कि हम निरंजनी अखाड़े से जुड़े हुए हैं। हमारे गुरु हैं, वह हमें जब जो बताते हैं हम वही करते हैं। जो सुख लोगों को गृहस्थ जीवन में नहीं मिलता वह सुख हमें साध्वी बनकर मिलता है। हमारे गुरु ही हमारे भाई हैं और पिता तुल्य हैं। संन्यास में आने के बाद भी यह हमारा परिवार जैसा ही है। गुरु की आज्ञा से ही जो उनकी दिनचर्या होती है वही हम भी करती हैं।
#mahakumbh #kumbh2025 #mahakumbh2025 #prayagraj #uttarpradesh #upnews