प्रयागराज ( यूपी ) - महाकुंभ में अब MTech वाले बाबा चर्चा में हैं। दिगंबर कृष्ण गिरी महाराज जी का जन्म साउथ में तेलुगू ब्राह्मण परिवार में हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने कर्नाटक यूनिवर्सिटी से एमटेक की पढ़ाई की और अपनी कड़ी मेहनत के बूते पर कई प्रतिष्ठित कंपनियों में काम किया। 2010 में वे दिल्ली स्थित एक कंपनी में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने करीब 450 लोगों की टीम को प्रबंधित किया। एमटेक बाबा से IANS से बात करते हुए बाबा ने बताया कि 40 लाख रुपए का सालाना पैकेज छोड़ संत बन गए है। इनकी महीने की सैलेरी तीन लाख के ऊपर की थी लेकिन मोह माया छोड़ वो अब निरंजनी अखाड़े से जुड़ कर नागा सन्यासी बन गए है।
#MAHAKUMBH #PRAYAGRAJ #NAGVASUKIMANDIR