Surprise Me!

Mahakumbh में उठी किसान बोर्ड बनाने की मांग

2025-01-28 47 Dailymotion

प्रयागराज ( यूपी ) - प्रयागराज में सनातन बोर्ड बनाने की मांग के बाद अब किसान बोर्ड बनाने की मांग की जा रही है। किसान पीठाधीश्वर किसानाचार्य स्वामी शैलेन्द्र योगीराज सरकार ने इसकी मांग की और कहा कि सनातन बोर्ड और वक्फ बोर्ड से लोगों का पेट नहीं भरेगा और यह भी कहा कि किसान ही है जो संतों के भोजन के लिए फल और फलाहार की वस्तु पैदा करता है और अन्य सभी लोगों के लिए भोजन की सामग्री पैदा करता है इसलिए सभी संतों महात्माओं को सबसे पहले अन्नदाता किसान के लिए किसान बोर्ड के गठन की मांग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि किसान बोर्ड का गठन कर देने से समाज को एक किया जा सकता है।

#MAHAKUMBH #PRAYAGRAJ #KISANBOARD