जमुई, बिहार: प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2025 का मिशन शुरू हो जाएगा। जिस तरह पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली में केजरीवाल का सफाया हुआ उससे हम कह सकते हैं कि दिल्ली के लोगों ने देश को सुरक्षित करने के लिए विपत्ति को अवसर में बदल दिया है। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे का बिहार की पूरी जनता स्वागत करेगी। मुझे उम्मीद है कि 24 फरवरी को एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लिए 20,000 करोड़ से अधिक की योजनाओं की घोषणा करेंगे। वहीं, लालू यादव के बयान पर भी नितिन नबीन ने प्रतिक्रिया दी।
#bhagalpur #bihar #biharpolitics #bjp #rjd #jdu #delhi #laluyadav #nitishkumar #delhielection #kejriwal #arvindkejriwal