अमृतसर, पंजाब: अमृतसर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान 5 किलो हेरोइन के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत भुल्लर के अनुसार, ये हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक जगजीत सिंह जो कि इटली से आया था और यहां आकर हेरोइन सप्लाई का काम कर रहा था। पुलिस हवाला नेटवर्क और अन्य संदिग्ध संबंधों की भी जांच कर रही है।
#Amritsar #HeroinSeizure #DrugBust #PunjabPolice #Smuggling #CrimeNews