Surprise Me!

"इंदौर में पार्किंग विवाद बना बवाल, बदमाशों ने 10 से ज्यादा वाहनों में की तोड़फोड़ – चार गिरफ्तार, एक फरार!"

2025-03-24 4 Dailymotion

इंदौर के एरोड्रम और चंदननगर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले 10 से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले पांच आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज की मदद से चिन्हित कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी अभी फरार है। जिसकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है।
दरअसल इन दिनों इंदौर शहर में बदमाशो के हौसले इतने बुलंद होते नजर आ रहे है कि नशे में रहा चलते लोगों के साथ मारपीट तो कभी वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए नजर आ रहे है वही दो दिन पूर्व इंदौर के एरोड्रम और चंदन नगर थाना क्षेत्र में बदमाशो ने देर रात तक वाहनों में तोड़फोड़ की थी वही डीसीपी विनोद मीणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पार्किंग को लेकर विवाद चल रहा था और इसी बात को लेकर पार्किंग में खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की थी बहरहाल पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है एक आरोपी अभी भी फरार है जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है ।