Surprise Me!

तेज विकास की BJP सरकार का मंत्र है – PM Modi

2025-04-14 3 Dailymotion

हिसार ( हरियाणा ) – पीएम मोदी आज हरियाणा के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने हिसार से अयोध्या जाने वाली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि तेज विकास ही बीजेपी सरकार का मंत्र है। उन्होंने कहा कि इसी मंत्र पर चलते हुए आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। अब श्रीकृष्ण की पावन भूमि हरियाणा प्रभु राम की नगरी से सीधे जुड़ गई है। बहुत जल्द यहां से दूसरे शहरों के लिए भी उड़ाने शुरू होंगी। आज हिसार एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शिलान्यास भी हुआ है। मैं हरियाणा के लोगों को इस नई शुरूआत के लिए बधाई देता हूं।

#NARENDRAMODI, #PMMODI #HARYANA #HISAR #AYODHYA