Surprise Me!

संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला, "पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस" नाम रखने की दी नसीहत 

2025-04-30 2 Dailymotion

मुंबई, महाराष्ट्र: शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पहलगाम हमले पर बोलते हुए उन्होंने कहा मौजूदा संकट के समय विपक्ष को सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस में पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वाले लोग हैं और इसलिए कांग्रेस का नाम "पाकिस्तान नेशनल कांग्रेस" कर देना चाहिए। पाकिस्तान की परमाणु धमकियों पर भी संजय निरुपम ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ये धमकियां केवल नाटकीयता हैं और भारत को इससे डरने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा पहलगाम हमले को वक्फ बोर्ड कानूनों में सुधार से जोड़ने को संजय निरुपम ने बेहद खतरनाक बताया।

#SanjayNirupam, #Pakistan, #PahalgamTerrorAttack