कोडरमा, झारखंड: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से देश भर में महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है। झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरीतलैया निवासी रेखा देवी को भी उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है। पिछले कई सालों से रेखा देवी कोयले और लकड़ी के धुएं के बीच खाना बनाने को मजबूर थीं, लेकिन केंद्र सरकार की पीएम उज्ज्वला योजना का लाभ मिलने से रेखा बेहद खुश हैं। रेखा देवी ही नहीं उनके पति और बेटी भी उज्ज्वला योजना की तारीफ करते नहीं थकते। बेटी को अब समय पर खाना मिलता है, वहीं घर में मेहमान आने पर भी कोई परेशानी नहीं होती। लकड़ी या कोयले पर खाना बनाने से महिलाओं के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और उन्हें कई बीमारियां घेर लेती हैं। लेकिन गैस पर खाना बनाने से जहां महिलाओं की सेहत ठीक रहती है, वहीं उन्हें परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का भी अवसर मिलता है।
#PrimeMinisterUjjwalaYojana #Koderma #UjjwalaYojana #CentralGovernment #ModiGovernment #PMModi #NarendraModi #Freedomfromsmoke #Jharkhand #Changedlifeofruralwomen #Cookingbecameeasy