गढ़वा ( झारखंड ) – झारखंड के गढ़वा जिले के सदर अस्पताल में आधुनिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है। केंद्र सरकार द्वारा बनवाया जा रहा लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगभग तीन महीने में लगकर तैयार हो जाएगा। इस ऑक्सीजन प्लांट के लगने से ऑक्सीजन का भंडारण अच्छे तरीके से किया जा सकेगा। गढ़वा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार का कहना है कि इस प्लांट को चालू करने के लिए इसको लगाने वाले टेक्नीशियन की जरूरत है, जिस दिन कंपनी का टेक्नीशियन आएगा, प्लांट को असेंबल करने का काम शुरू हो जाएगा। इस प्लांट का नाम लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन यानि एलएमओ है। इस प्लांट में तैयार होने वाला ऑक्सीजन शुद्ध माना जाता है। गौरतलब है कि गढ़वा सदर अस्पताल में कोरोना काल में ही दो ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए थे लेकिन तकनीकी कारणों से वो बंद हैं। इस प्लांट के लगने से मरीजों को और सुविधा मिलेगी।
#Jharkhand #Garhwa #Oxygenplant #ModiGovt