Surprise Me!

तमिलनाडु: पोन्नेरी झील में मछलियों की मौत, औद्योगिक कचरे को बताया मुख्य वजह

2025-05-28 15 Dailymotion

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के सलामेदु गांव के पास पोन्नेरी झील में मरी हुई मछलियों ने पर्यावरण से जुड़ी गंभीर चिंताओं को खड़ा कर दिया है. मछली पालन के लिए झील को पट्टे पर लेने वाले मछुआरों का आरोप है कि आस-पास के उद्योगों से निकलने वाले प्रदूषित कचरे ने पानी को विषैला कर दिया है, जिससे सैकड़ों मछलियां मर गई हैं. उनका दावा है कि उन्होंने इस मुद्दे की जानकारी अधिकारियों को दी है, लेकिन मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. मछुआरों का अनुमान है कि प्रदूषण के कारण उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो तालाब में सड़ती मछलियां आस-पास रहने वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकती हैं.