अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश हो गया...ये एयर इंडिया का एक पैसेंजर विमान था। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के पीछे की वजहों को तलाशा जा रहा है और जांच एजेंसियां मलबे से सबूत ढूंढ रही हैं। एक-एक चीज का निरीक्षण किया जा रहा है। इन सबके बीच एक नाम है जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है और वो है ब्लैक वॉक्स। चाहें सिविल विमान हो, मिलिट्री विमान हो या हेलीकॉप्टर। ये ब्लैक बॉक्स सभी में मौजूद होता है, इसका काम विमान की सारी जानकारी रिकॉर्ड करना होता है, इसीलिए इसे फ्लाइट रिकॉर्डर भी कहते हैं।
#Blackbox #Whatisblackbox #blackboxinanairplane #Blackboxexplain