Surprise Me!

केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: आखिरी सफर में पत्नी बनी हौसले की मिसाल, वर्दी में दी सलामी... जयपुर में तस्वीर लेकर चली आगे; वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे आंसू

2025-06-17 208 Dailymotion


जयपुर। केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी दीपिका ने आर्मी की वर्दी पहनकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। उनके घर से अंतिम यात्रा सुबह करीब 7.15 बजे रवाना हुई। इस दौरान सड़कों पर दीपिका पति की तस्वीर हाथ में लिए आर्मी की वर्दी में साथ चल रही थी। इस दर्दनाक दृश्य ने सभी को झकझोर कर रख दिया।