Surprise Me!

कल्पना नगर की अधूरी रह गई कल्पना

2025-07-16 456 Dailymotion

बस्सी @ पत्रिका. जयपुर विकास प्राधिकरण ने करीब बीस वर्ष पहले जेडीए के जोन 13 में जयपुर सिटी की भीड़भाड़ व प्रदूषण भरे माहौल से बचने के लिए जयपुर - आगरा रोड पर बस्सी के बैना़ड़ा मोड़ के समीप कल्पना नगर आवासीय योजना प्रस्तावित की थी, जिसमें करीब 192 हैक्टेयर भूमि में 4217 भूखण्ड काट कर परिवारों को बसाने की योजना बनाई थी, लेकिन यह आवासीय योजना अभी बस नहीं पाई है। या यूं कहा जा सकता है कि कल्पना नगर की कल्पना अभी अधूरी ही रह गई है।