Surprise Me!

Deoria में महादेव का वो धाम जहां आज भी पूजा करने आते हैं अश्वत्थामा

2025-07-19 833 Dailymotion

देवरिया, यूपी: सावन के महीने में भगवान शिव से जुड़े हर तीर्थ, हर धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ता है। महादेव का ऐसा ही एक अनोखा और प्राचीन धाम है दीर्घेश्वर नाथ मंदिर, ये धाम यूपी के देवरिया से लगभग 35 किमी दूर मझौली राज में स्थित है। इस धाम की मान्यता महाभारत काल से जुड़ती है जिसके मुताबिक द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा को यहीं पर भगवान शिव ने दीर्घायु होने का वरदान दिया था। शिवभक्त अश्वत्थामा अष्ट चिरंजीवियों में से एक हैं, माना जाता है कि वो आज भी दीर्घेश्वर नाथ मंदिर में रात्रि के पहर में पूजा करने आते हैं। महाभारत काल में भगवान कृष्ण भी इस मंदिर में दर्शन करने आए थे।