मुंबई, महाराष्ट्र: स्टॉक एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित फ्यूचर फोरेंसिक 2025 कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमेशा सब कुछ पहले से जान लेना संभव नहीं है लेकिन हमें उस दिशा में आगे बढ़ना होगा जहां हम निवारक उपाय करें। वित्तीय विवरण आते हैं, कई बैठकें होती हैं, और कई एजेंडे पेश किए जाते हैं तो डेटा किस स्तर पर संकेत दे रहा है ? फिर भी, धोखाधड़ी को पूरी तरह से रोका नहीं जा सकता, लेकिन ऐसे टूल्स जरूर विकसित किए जा सकते हैं जिनसे हम उन्हें जल्दी पकड़ सकें और यही हमारा निरंतर प्रयास रहेगा।
#SEBI #TuhinKantaPandey #FutureForensic2025 #FraudPrevention #EarlyDetection #DataDrivenSignals #ProactiveMonitoring #FinancialResilience #InvestorProtection #PredictiveAnalytics