बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस भाग्यश्री सोशल मीडिया पर नए-नए पोस्ट के साथ फैंस से जुड़ी रहती हैं। वे अक्सर कभी हेल्थ से जुड़े टिप्स तो कभी अपने टूर की झलक दिखाती रहती हैं। खाने-पीने की शौकीन भाग्यश्री अपने इंस्टाग्राम पर स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी भी शेयर करती हैं।
इसी कड़ी में कनाडा के वैंकूवर में छुट्टियां मना रहीं भाग्यश्री ने एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर की, तस्वीर में उन्होंने अमृतसरी कुल्चे के साथ एक टेक्स्ट भी लिखा। इस पोस्ट से फैंस को न केवल उनके पंजाबी खाने के लिए दीवानगी की झलक मिली, बल्कि वैंकूवर में अमृतसरी कुल्चे की पॉपुलरिटी का भी पता चला। वर्कफ्रंट की बात करें तो भाग्यश्री साल 2023 में रिलीज फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थीं।
#Bhagyashree #BollywoodActress #InstagramPost #VancouverDiaries #CanadaTrip #VacationMode #AmritsariKulcha #PunjabiFoodLover #FoodieLife