फिल्म इंडस्ट्री के सीनियर और जाने-माने एक्टर-कमीडियन राकेश बेदी अक्सर अलग अंदाज के साथ फैंस से मुखातिब होते हैं। इस बार राकेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर फैंस को नेचर के एक खूबसूरत नजारे से रूबरू कराया। इस वीडियो में उन्होंने उत्तराखंड की दो नदियों भागीरथी और अलकनंदा का संगम दिखाया और इसे ‘सास-बहू का संगम’ नाम दिया। राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सास-बहू का संगम।” उन्होंने अलकनंदा और भागीरथी नदियों के संगम को व्यूअर्स के सामने अपने एक वीडियो के माध्यम से दिखाया। राकेश के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने फिल्म, टेलीविजन और थिएटर में काम किया है। उन्हें साल 1981 के 'चश्मे बद्दूर' और साल 1984 के ' ये जो है जिंदगी' जैसी फिल्मों और टीवी शो में उनकी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। उन्होंने 150 से अधिक फिल्मों और कई टीवी शो में काम किया है।
#RakeshBedi #IndianActor #Comedian #Devprayag #Bhagirathi #Alaknanda #RiverConfluence #NatureLover #UttarakhandDiaries #InstagramVideo #SocialMediaViral #ScenicIndia #GangaOrigin #ChashmeBuddoor #YehJoHaiZindagi #IndianTelevision #TheatreArtist #HindiCinema #ComedyLegend #ViralVideo #IncredibleIndia #FunnyReel