उत्तर भारत में नदियां उफान पर हैं और बाढ़ ने खूब तबाही मचा रखी है। इस बीच बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए चिंता जाहिर की, साथ ही लोगों से उनकी हेल्प करने की अपील भी की है। एक्ट्रेस ने अपनी पोस्ट में हेल्पलाइन नंबर्स की एक लिस्ट भी शेयर की है। पंजाब, हरियाणा, यूपी, और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ ने अपना कहर बरपा रखा है। इसके चलते हजारों लोग डिसप्लेस्ड हो गए हैं। करीना ने लोगों से हेल्प की अपील करते हुए मंगलवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर की है। एक्ट्रेस ने इंस्टास्टोरीज पोस्ट करते हुए इस क्रिटिकल सिचुएशन पर गंभीर चिंता जताई है।
#KareenaKapoor #NorthIndiaFloods #FloodRelief #BollywoodCares #DisasterSupport #HumanitarianAid #InstagramAppeal #FloodHelpline #PunjabFloods