Surprise Me!

चेन्नई में चाय-कॉफी की कीमतों में इजाफा, देखें रिपोर्ट

2025-09-03 4 Dailymotion

चेन्नई में रोजमर्रा के लोकप्रिय पेय पदार्थ चाय और कॉफी की कीमतें बढ़ गई है. कच्चे माल की बढ़ती लागत और अन्य खर्चों के कारण टी शॉप एसोसिएशन ने ये फैसला किया है. एक सितंबर से चेन्नई मेट्रोपॉलिटन टी शॉप एसोसिएशन ने चाय की कीमतें 8-10 रुपये प्रति कप से बढ़ाकर 15 रुपये प्रति कप कर दी है. कॉफी की कीमतें 15 रुपये प्रति कप से बढ़ाकर 20 रुपये प्रति कप कर दी है.
चेन्नई में चाय-कॉफी की कीमतें तीन साल से एक जैसी थी. दुकानदारों का कहना है कि कीमते बढ़ाना जरूरी था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इससे उनकी दुकानदारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा. हालांकि अपने पसंदीदा पेय पदार्थ की कीमत बढ़ने से परेशान लोगों ने इस बात पर चिंता जताई है कि गरीब लोगों का बजट बिगड़ जाएगा. चाय कॉफी की कीमतें बढ़ने से चेन्नई में हजारों लाइसेंस प्राप्त और गैर-लाइसेंस प्राप्त दुकानें प्रभावित होंगी. इससे चाय के शौकीन लोग अपने शौक को पूरा करने से पहले दो बार सोचेंगे.