Surprise Me!

बाढ़ से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन जाने वाली सड़क भी बंद, देखें वीडियो

2025-09-04 15 Dailymotion

दिल्ली में यमुना नदी का बढ़ता जलस्तर अब लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है. गुरुवार को हालात उस समय और गंभीर हो गए जब बाढ़ का पानी यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन की ओर जाने वाले इकलौते रास्ते तक जा पहुंचा. यह सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई, जिससे न सिर्फ यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हुई बल्कि आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें भी और बढ़ गईं. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया. बाढ़ का पानी तेजी से फैलने के कारण कई घरों में पानी भर गया है. दिल्ली मेट्रो से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पानी भर जाने के चलते मेट्रो संचालन पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है, हालांकि यातायात को सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से लगातार यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर हो गए हैं क्योंकि मेट्रो स्टेशन जैसी अहम सुविधा तक पहुंचने का रास्ता ही बंद हो गया.