गुजरात कांग्रेस में कुछ गड़बड़ है। गड़बड़ भी छोटी नहीं बल्कि बहुत बड़ी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद पार्टी की कमी गिना रहे हैं। दरअसल जूनागढ़ में जिला अध्यक्षों के एक प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि अगर पार्टी में कुछ लोग काम नहीं कर रहे, जिम्मेदारी से भाग रहे हैं तो उन्हें तत्काल बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि अगर समय रहते खराब आम नहीं हटाए गए, तो पूरी टोकरी सड़ जाएगी। खड़गे के इस बयान को बीजेपी ने लपक लिया है और हमलावर है।
#GujaratCongress, #CongressPresident, #MallikarjunKharge, #Junagadh, #MallikarjunKharge, #GujaratPolitics, #GujaratCongressNews