Surprise Me!

ढाई वर्ष के बच्चे ने पहली बार मुंह से खाया खाना, माता-पिता, परिजन हुए भावुक

2025-09-18 11,098 Dailymotion


जन्म से ही बाहर से नली के जरिए खाना खाने को मजबूर बच्चे ने ढाई वर्ष बाद पहली बार मुंह से खाना खाते देख माता-पिता व परिजन भावुक हो गए। दरअसल, उत्तर प्रदेश का यह बच्चा अन्न नली के जन्मजात एसोफैजियल एट्रेसिया नामक परेशानी से पीडि़त था। ढाई वर्ष की आयु तक इस बच्चे को गले में छेद कर पाइप से भोजन दिया जाता रहा। अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने बच्चे का जटिल ऑपरेशन कर उसके जीवन में स्वाद भर दिया। अब यह आम बच्चों की तरह जीवन जी सकेगा।