मुंबई, महाराष्ट्र: 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। इसी बीच, IANS ने इस फिल्म को लेकर दर्शकों से बातचीत की। दर्शकों के मुताबिक, फिल्म एंटरटेनिंग है और कहानी भी थोड़ी अलग है। साथ ही दर्शकों ने फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के म्यूजिक की भी तारीफ की। इसके अलावा, दर्शक फिल्म को बेहतरीन बताते हुए मूवी में दिख रहे एक्टर वरुण धवन, रोहित सुरेश सराफ, जाह्नवी कपूर और सानिया मल्होत्रा के अभिनय तारीफ करते नजर आए। वहीं, कुछ दर्शकों ने अपनी राय रखते हुए फिल्म के उम्मीद पर खरे न उतरने को लेकर नाराजगी भी जाहिर की।
#SunnySanskaariKiTulsiKumari #VarunDhawan #JahnviKapoor #RohitSureshSaraf #SaniaMalhotra #BollywoodMovie #FilmReview #AudienceReaction #MovieMusic #Acting #Entertainment #UniqueStory #TheatricalRelease #MovieCritics #FilmIndustry #Drama #Comedy #Cinema #MovieLovers #IndianCinema #FilmRating #MovieBuzz