इजराइल-हमास संघर्ष में युद्धविराम से स्थायी शांति की उम्मीद जगी है, लेकिन गाजा के भविष्य पर सवाल बरकरार है. युद्धविराम शुक्रवार को शुरू हुआ. इसके बाद सोमवार को हमास ने बचे हुए 20 इजराइली बंधकों को रिहा कर दिया, जबकि इजरायल ने लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा. इस समझौते के तहत इजराइली सेना गाजा के कुछ इलाकों से आंशिक रूप से पीछे हट गई है. हालांकि बड़ा हिस्सा अब भी सैन्य नियंत्रण में है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि हमास हथियार छोड़ेगा या नहीं और गाजा में शासन किसका होगा? फिलीस्तीनी राज्य का सवाल अब भी बरकरार है. ये इस समझौते की नाजुकता को उजागर करता है, जिसने फिलहाल इजराइल और फिलीस्तीन के इतिहास में सबसे घातक संघर्ष को रोक दिया है.