Surprise Me!

बिहार के आरा में पीएम मोदी के दिए बयान पर तेजस्वी और कांग्रेस ने क्या कहा? 

2025-11-03 8 Dailymotion

रविवार को बिहार के आरा में चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि RJD और कांग्रेस के रिश्तों में दरार है और ये गठबंधन केवल सत्ता की लालसा पर टिका है। पीएम ने तंज कसते हुए कहा था, आरजेडी ने कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद की चोरी की है। पीएम मोदी के इस बयान पर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। तेजस्वी से लेकर कांग्रेस के नेता पीएम मोदी पर हमलावर हैं।