Surprise Me!

बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसता नेपाल गांव, दौरे पर आए कलेक्टर ने दिया आश्वासन

2025-11-09 2 Dailymotion

ओडिशा के नयागढ़ जिले का नेपाल गांव आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहा है.. जिला मुख्यालय से महज 47 किलोमीटर दूर इस गांव में आज भी सड़क, बिजली, स्कूल और अस्पताल जैसी सुविधाएं नहीं है.. लोग फूस के घरों में रहते हैं. 150 की आबादी वाले इस गांव में 30 घर हैं. पूरा गांव घने जंगलों से घिरा है. ग्रामीणों को हमेशा जंगली जानवरों का खतरा रहता है. जंगली जानवर अक्सर उनकी फसलों को बर्बाद कर देते हैं. जिला कलेक्टर अक्षय सुनील अग्रवाल को जब इस गांव के बारे में जानकारी मिली तो वो जमीन हालात  जानने के लिए खुद नेपाल गांव आए.. पेड़ के नीचे जमीन पर बैठकर लोगों के साथ बात की.. और ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के जल्द सुलझाने का भरोसा दिलाया.