वर्ल्ड फेमस पर्सनैलिटी प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीजू राघव चड्ढा को बर्थडे की ढेर सारी बधाई दी और उनके बेबी के साथ आने वाले साल के लिए प्यार और खुशियों की कामना की। आपको बता दें, एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का वेलकम किया है। दोनों को 19 अक्टूबर को एक प्यारा बेटा हुआ है। प्रियंका ने अपनी सिस्टर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई की एक प्यारी तस्वीर को इस्टाग्राम स्टारी पर शेयर किया और उसके साथ एक प्यारा नोट लिखा। प्रियंका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे आखिरी बार फिल्म 'हेड्स ऑफ स्टेट' में नजर आई थीं। इसके अलावा वे जल्द ही पहली बार महेश बाबू के साथ फिल्म 'SSMB29'में नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका अपकमिंग फिल्म 'कृष 4' में भी नजर आएंगी, जिसे इस बार ऋतिक रोशन डायरेक्ट कर रहे हैं।
#PriyankaChopra #RaghavChadha #ParineetiChopra #BirthdayWishes #BabyBoy #BollywoodNews #CelebrityCouple #FamilyLove #NewParents #BollywoodActress #PriyankaPost #InstagramStory #SSMB29 #HeadsOfState #Krissh4 #HrithikRoshan #MaheshBabu #BollywoodUpdates #StarNews #EntertainmentBuzz #HappyFamily #CelebrityNews #IANS