Surprise Me!

तापमान घटने से छाने लगा कोहरा, सर्दी के बढ़े तेवरों से अब सुहाने लगी धूप

2025-11-14 97 Dailymotion

नवंबर माह का पहला सप्ताह बीतने के साथ ही सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को ठिठुरन का अहसास होने लगा है। सुबह-सुबह हल्का कोहरा और ठंडी हवा ने वातावरण को सर्द बना दिया। हालांकि दोपहर में खिली नर्म धूप ने लोगों को राहत दी और सर्दी के बीच सुकून का अनुभव कराया।