Surprise Me!

Devprayag की दिव्यता में डूबीं Shubhangi Atre, शेयर किया सुकूनभरा पल

2025-11-18 2 Dailymotion

'भाभीजी घर पर हैं' में अंगूरी भाभी के किरदार के लिए जानी जाने वाली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे हाल ही में उत्तराखंड के पवित्र शहर देवप्रयाग पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने वहां की शांति, नेचर की खूबसूरती और डिलीशियस लोकल फूड को खूब एंजॉय किया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसकी एक झलक भी शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपना एक वीडियो शेयर किया जिसमें घाट पर पूजा-अर्चना करती तो कभी पीसफुली बैठकर भजन को गाती नजर आ रही हैं। शुभांगी ऑल ब्लैक फ्लोरल सूट में नजर आ रही हैं। जिसके साथ उन्होंने सनग्लासेस भी कैरी किया है। अपने इस डिवोशनल वीडियो के साथ शुभांगी ने म्यूजिक के तौर पर भक्ति सॉन्ग 'ये चमक ये दमक' का यूज किया है। सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट पर हार्ट इमोजीस के साथ कमेंट सेक्शन में प्यार बरसाते नजर आए।

#ShubhangiAtre #Devprayag #SpiritualTrip #DevotionalVibes #AngooriBhabhi #TVActress #UttarakhandDiaries #PeacefulVibes #NatureBeauty #LocalFood #Pilgrimage #HolyRiver #PrayerRitual #BholeNath #DivineExperience #InstagramReels #FloralOutfit #FanLove #TravelVlog #Serenity #PositiveEnergy #TempleVisit #IANS