Surprise Me!

राम मंदिर के भव्य ध्वजारोहण समारोह के लिए अयोध्या तैयार, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या नगरी

2025-11-24 9 Dailymotion

उत्तर प्रदेश में आध्यात्म और मंदिरों के शहर अयोध्या को 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह के लिए सजाया जा रहा है. अयोध्या नगरी को रंगे-बिरंगे फूलों से सजाया संवारा जा रहा है. रंग-बिरंगी रौशन शहर की शोभा को कई गुना बढ़ा रही है.  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राम मंदिर के ऊपर ध्वजारोहण करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 6000 विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों के शामिल होने की उम्मीद है. राममंदिर-बाबरी मस्जिद केस में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.  

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर ने कई लोगों को रोजगार का भी अवसर दिया है और इससे अयोध्या की अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिला है. एकबार फिर अयोध्या नगरी सज-संवरकर तैयार है.. राम मंदिर का निर्माण पूरा होने पर अयोध्या नगरी फिर से भव्य कार्यक्रम का गवाह बनेगी.