एक्टर हर्षवर्धन राणे ने अपने अगले टू इयर्स का प्लान बनाने के लिए 38 दिनों का प्लानिंग फेज पूरा किया है और अब फिर से खुद को थोड़े समय के लिए सोशल मीडिया से दूर कर रहे हैं। इस बार उनका गेटअवे नेचर के बीच में दस दिनों का पीसफुल टाइम होने वाला है। एक्टर ने नेचर के लिए अपना प्यार सोशल मीडिया पर शेयर किया और बताया है कि वे अपने बिजी वर्क शेड्यूल में वापस जाने से पहले फिर से नेचर में जाने वाले हैं। हर्षवर्धन ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी दो मोनोक्रोम शर्टलेस तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें वे सीरियस एक्सप्रेशन के साथ कैमरे के लिए कॉन्फिडेंटली पोज देते नजर आ रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो हर्षवर्धन आखिरी बार हालिया रिलीज फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' में एक्ट्रेस सोनम बाजवा के साथ नजर आए हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिला' है, जो फिल्म 2026 में रिलीज होगी।
#HarshvardhanRane #NatureGetaway #Wildlife #InstagramPhotos #Monochrome #Shirtless #SeriousExpression #ConfidentPose #Planning #TwoYearPlan #PeacefulRetreat #Adventure #Mountains #Relaxation #Travel #FilmUpdates #UpcomingMovie #Sila #TereIshqMein #SonamBajwa #SaadiaKhatib #BollywoodActor #IANS