Surprise Me!

रेगिस्तान में दिखी भारत-ब्रिटेन की ताकत, 'अजेय वॉरियर-25' में युद्ध की तैयारी का प्रदर्शन

2025-12-01 10 Dailymotion

पश्चिमी राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित भारत और यूके की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास 'अजेय वॉरियर-25' सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. दो सप्ताह तक चला यह युद्धाभ्यास दोनों देशों की सेनाओं के बीच बढ़ते सामरिक तालमेल, पेशेवर क्षमता और संयुक्त ऑपरेशनल तैयारी का गवाह बना.

यह युद्धाभ्यास का आठवां संस्करण था, जिसमें दोनों सेनाओं के कुल 240 चयनित सैनिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया. इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट और यूके सेना की रॉयल गोरखा रेजिमेंट के सैनिकों ने उन्नत सामरिक युद्धाभ्यास, हेलीबोर्न ऑपरेशन, रूम-इंटरवेंशन, कॉर्डन-एंड-सर्च ड्रिल, संयुक्त योजना सत्र और ऑपरेशनल चर्चाओं में हिस्सा लिया. वेलिडेशन फेज के दौरान दोनों टुकड़ियों द्वारा प्रदर्शित उच्च स्तरीय इंटर ऑपरेबिलिटी, सटीकता और संयुक्त ऑपरेशनल क्षमता विशेष रूप से उल्लेखनीय रही.