लोकसभा में चुनावी सुधारों (Electoral Reforms) पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष की आपत्तियों और SIR चर्चा को लेकर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने कहा कि SIR—जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह निर्वाचन आयोग की है—पर संसद में चर्चा नहीं की जा सकती, क्योंकि EC सरकार के अधीन नहीं है।
अमित शाह ने बताया कि पहले दो दिनों तक इस मुद्दे पर गतिरोध बना रहा, जिससे देश को गलत संदेश गया कि सरकार चर्चा से बच रही है। उन्होंने कहा कि BJP-NDA कभी भी चर्चा से नहीं भागता और संसदीय नियमों के तहत हर मुद्दे पर चर्चा को तैयार है।