Surprise Me!

NDRF के कैडेवर डॉग्स ने धराली के बाद श्रीलंका रेस्क्यू ऑपरेशन में किया कमाल, देखिए-शवों को ढूंढ निकालने की स्पेशल ट्रेनिंग

2025-12-11 1 Dailymotion

नई दिल्ली/गाजियाबाद: गाजियाबाद के कमला नेहरू नगर स्थित NDRF की आठवीं बटालियन द्वारा विभिन्न प्रकार के रेस्क्यू ऑपरेशंस के लिए कैडेवर डॉग्स को खास तरह की ट्रेनिंग दी जा रही है. अब तक रेस्क्यू ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले डॉग्स आपदा के दौरान मलबा या किसी बिल्डिंग में फंसे जीवित व्यक्ति के बारे में अलर्ट दिया करते थे लेकिन अब एनडीआरएफ द्वारा कैडेवर सर्च के लिए भी डॉग्स को ट्रेनिंग दी जा रही है. श्रीलंका और धराली में आपदा के दौरान कैडेवर डॉग्स ने अहम भूमिका निभाई है. ETV भारत की टीम गाजियाबाद स्थित NDRF की आठवीं बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर पहुंची जहां विशेष ट्रेनिंग के बाद इन डॉग्स को कैडेवर सर्च के लिए तैयार किया जाता है.